Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पीडीए के जननायक अखिलेश यादव की चलेगी आंधी, भाजपा होगी सत्‍ता से बाहर- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर: पीडीए के जननायक अखिलेश यादव की चलेगी आंधी, भाजपा होगी सत्‍ता से बाहर- विधायक वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव जी उपस्थित रहे।विधानसभा जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक मासिक बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूती पर बल दिया और किसानो की समस्या और बिजली की समस्या से पूरा प्रदेश मर्माहत है। छात्र नौजवान सभी लोग व जाति वर्ग परेशान हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। आज अपने वोट की रक्षा करना है। PDA के जननायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी आंधी चलेगी और भारतीय जनता पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश से बाहर होंगे।रोजगार व शिक्षा से हर समाज वंचित हो गया है। लगभग 85% लोग कृषि पर आधारित हैं। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया डाई नहीं मिल पा रही है। महिला सभा की विधानसभा उपाध्यक्ष जंगीपुर रुकमिना यादव ने सभी पदाधिकारी को समाजवादी गमछा देकर के सम्मानित किया। बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए संकल्पित किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष व जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर जी, कन्हैयालाल विश्वकर्मा जी जिला महासचिव सपा, रविन्द्र प्रताप यादव, रामजन्म चौहान, एम० एच० खान, उपेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, सुनील यादव राष्ट्रीय महासचिव मजदूर सभा, कमलेश यादव, अमित कुमार ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, रामरति यादव, शिवबदन राजभर, मोहम्मद अनवर खान, पंकज यादव, पवन यादव, राजेश कश्यप, उपेन्द्र यादव, दर्शन यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र यादव, रुकमिना यादव, शिवप्रसन यादव, अशोक राम, सिकन्दर खान साहब, ओम प्रकाश यादव, विजय यादव, गोपाल यादव, मुन्ना खरवार, नागेन्द्र यादव जिला पंचायत सदस्य, श्रवण राजभर, अनवर खां, मार्कंडेय यादव, उमाशंकर यादव, राधे मुनि यादव, भूपेन्द्र सिंह, राधे सिंह यादव, बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …