Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रसिद्ध आर्थोपैडिक चिकित्‍सक डा. मनीष यादव मरीजों का करेंगे इलाज  

गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में प्रसिद्ध आर्थोपैडिक चिकित्‍सक डा. मनीष यादव मरीजों का करेंगे इलाज  

गाजीपुर। सबदरगंज हास्पिटल नई दिल्‍ली के पूर्व चिकित्‍सक, ईएसआईसी, पीजीआईएमएसआर, नई दिल्‍ली के पूर्व सीनियर रेजिडेंट, हड्डी के प्रसिद्ध चिकित्‍सक डा. मनीष यादव अब गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सनेहुआ सलामतपुर में मरीजों का इलाज करेंगे। इस संदर्भ में हास्पिटल के निदेशक शुभम ने बताया कि इस क्षेत्र में हड्डी के डाक्‍टर नही थे इसलिए प्रसिद्ध आर्थोपैडिक चिकित्‍सक डा. मनीष यादव अब हमारे हास्पिटल में अपनी सेवा देंगे। गोपीनाथ हास्पिटल में कुल्‍हा, घुटना का प्रत्यारोपण, जोड़ों के दर्द का इलाज, सर्वाइकल का इलाज, पैदायशी बच्‍चे के पैरों का टेढ़ापन, एवं बोन ट्यूमर का इलाज, फ्रैक्‍चर, प्‍लेटनिंग, रॉड, प्‍लास्‍टर आदि मेडिकल कार्य किये जाते हैं। उन्‍होने बताया कि वर्तमान समय में घुटनों और कमर दर्द के मरीजों की भारी संख्‍या में वृद्धि हुई है। जिसको देखते हुए गोपीनाथ हास्पिटल में इसका इलाज दूरबीन विधि के द्वारा इंजेक्‍शन से इलाज किया जा रहा है जिसमे काफी सफलता मिली है। शुभम ने बताया कि हमारे अस्‍पताल में आयुष्‍मान भारत योजना के द्वारा आयुष्‍मान कार्ड धारको का मुफ्त इलाज एवं ऑपरेशन होता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 9118622557, 9119824865 पर संपर्क कर सकते हैं/।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …