गाजीपुर। मां कवलपती हास्पिटल मैटर्निटी एंड रिसर्च सेंटर शास्त्रीनगर गाजीपुर में बालिकाओं को और सम्मान दिलाने के लिए इस अस्पताल में गर्भवती महिला को बेटी पैदा होने पर कोई भी शुल्क नही लिया जा रहा है। बेटी पैदा होने के बाद हास्पिटल के चिकित्सक और कर्मचारियों द्वारा उसके वार्ड को सजाकर जश्न मनाकर विदाई दी जाती है। इस संदर्भ में मां कवलपती हास्पिटल मैटर्निटी एंड रिसर्च सेंटर शास्त्रीनगर के प्रबंध निदेशक डा. बीती सिंह ने बताया कि क्योकिं मैं महिला हूं और बेटी का दर्द और सम्मान दोनो ही जानती हूं। बेटियों को समाज में और सम्मान दिलाने के लिए मेरे हास्पिटल में जो भी गर्भवती महिला की बेटी पैदा होती है उससे कोई भी शुल्क नही लिया जाता है। उसकी नि:शुल्क सेवा कर जश्न के साथ विदाई दी जाती है ताकि गर्भवती महिला को इस सम्मान से गर्व महसूस हो सके। उन्होने बताया कि हमारे हास्पिटल में प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन की जांच होती है। प्रत्येक मंगलवार को निशुल्क ओपीडी रहता है इसके अलावा नार्मल एवं सिजेरियन प्रसव, बांझपन, प्रदर रोग, धात का गिरना, परिवार नियोजन की सलाह, कॉपर-टी की सुविधा सप्ताह में 24 घंटे हास्पिटल की सुविधा आईसीयू, आक्सीजन, एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 9414684967, 8787233232 पर संपर्क कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..