Breaking News
Home / अपराध / सड़क किनारे मिला युवक का शव

सड़क किनारे मिला युवक का शव

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शव मोहम्मदाबाद से बलिया मार्ग के किनारे पड़ा मिला, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। करीमुद्दीनपुर पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …