Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में हर्ष और उल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में कॉलेज की प्रबंधक व सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर की संरक्षिका सावित्री सिंह जी के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ में सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ रोहित सिंह उपप्राचार्य नवनीत कुमार वर्मा एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे। छात्र छात्रों की उपस्थिति भी सराहनीय रही और छात्रों का उल्लास भी बहुत ही सराहनीय रहा। छात्रों ने रंगोली बनाकर के पूरे परिसर की खूबसूरती को बढ़ाया और साथ में सभी छात्रों में संयुक्त रूप से तिरंगे को अपनी सलामी दी। छात्रों को शुभकामना देते हुए श्रीमती सावित्री सिंह जी ने कहा जीवन में समय का बड़ा ही मूल्य है एक बार समय  चला जाता है वह दोबारा लौट के नहीं आता और यह समय प्रकृति ने सबके लिए समान बनाया है चाहे वह राजा हो या एक आम नागरिक सबके लिए समय की उपयोगिता एक समान है और इसी समय में ही वह अपने जीवन को संवारने संजोन  और देश के लिए कुछ करने का समय निकलता है।छात्रों को उन्होंने  आशीर्वाद देते हुए यह कहा कि बेटा आप लोग भी हमारे बच्चे हो और देश के भविष्य हो। हम यह चाहेंगे कि आप भी अपने समय के मूल्य को पहचान करके अपने जीवन को निखारिए और आगे बढ़ें। आज तिरंगे के सामने संयुक्त रूप से यह शपथ लेकर सभी छात्रों में अपने प्रबंधक जी को अस्वस्थ किया कि अपने आने वाले कल के जीवन में हम समय के मूल्य को सबसे सर्वोपरि रखेंगे और जोरदार भारत माता की जय  के नारो के साथ कार्यक्रम समाप्त की ओर बढ़ा। अंत में संस्था के निर्देशक अमित कुमार रघुवंशी ने आए हुए सभी अंगूठी को छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम संपन्न हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …