Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जनपद गाजीपुर के तत्वावधान में धूमधाम से स्वाधीनता दिवस

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जनपद गाजीपुर के तत्वावधान में धूमधाम से स्वाधीनता दिवस

गाजीपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जनपद गाजीपुर के तत्वावधान में आज प्रातः 8 बजे रौजा स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता व समर्पण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशेष रूप से L1 कोचिंग के मैनेजर मुरारी सर व यशवंत सिंह, DSI कंप्यूटर कोचिंग के डायरेक्टर प्रदीप कुमार, पूर्वांचल लाइब्रेरी के संचालक गौरव राय, तथा समद इंटरप्राइजेज के मैनेजर अजहर खां व नसीरूद्दीन, कमरू जमा अंसारी नगर अध्यक्ष सुप्रोतीम बागची,आकाशदीप, फैजान, युवा जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी, सोनू गुप्ता, राजा हुसैन, अभिलाष वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्टगान L1 के छात्राओं द्वारा हुआ तत्पश्चात सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया तथा देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल केजिला महामंत्री प्रिंस अग्रवालजिला ने किया और अंत में मिठाई वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …