गाजीपुर। बाराचवर ब्लॉक स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में 79वा स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात ज्ञान दात्रि मां सरस्वती का पूजन करके कार्यक्रम संपन्न हुआ। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डॉ सानंद सिंह ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है। आज पूरे भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश के नागरिक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के 100 वर्ष अर्थात 2047 तक हमें संकल्पित होकर सशक्त, सक्षम, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत का निर्माण करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए भारत के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। आपका चरित्र एवं राष्ट्र के प्रति निष्ठा ही सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण कर सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी शिक्षक गण एवम कर्मचारियों को तिरंगा पट्टा एवं बैज से सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम एवं जमुना सिंह आईटीआई पर ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह विश्वकर्मा प्रसाद सुधीर सिंह राजेश सिंह गोवर्धन पासवान कमलेश यादव माया चौहान उपेंद्र कुमार जंगली प्रसाद पटेल सुरेश प्रसाद उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..