Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पुलिस की तत्‍परता से सोशल मीडिया पर सुसाइडल अटेम्‍प्‍ट करने वाली पीडि़ता की बची जान

पुलिस की तत्‍परता से सोशल मीडिया पर सुसाइडल अटेम्‍प्‍ट करने वाली पीडि़ता की बची जान

गाजीपुर। सोशल मीडिया सेल डीजीपी ऑफिस से थाना सादात क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुन्दर्शीपुर में  एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर भारी मात्रा में दवा की गोलिया खाकर आत्महत्या करने से संबंधित पोस्ट की सुसाइडल अटेम्प्ट की सूचना प्राप्त हुई, मीडिया सेल गाजीपुर द्वारा प्रकरण में अविलंब थाना सादात को अवगत कराया गया जिस पर सादात पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पीड़िता के घर पहुंच कर देखा कि पीड़िता चारपाई पर अचेता अवस्था मे पडी थी जिसको तत्काल महिला सिपाही की मदद से उठाकर सीएचसी सादात मे भर्ती किया गया, पीडिता बाद इलाज स्वस्थ है। पीडिता द्वारा बातचीत करने पर अपने प्रेमी से नाराज होकर व खुद के जिन्दगी से नाराज होकर आत्महत्या करने के नियत से कुछ दवा की गोलिया भारी मात्रा मे खा ली थी। जिससे तबियत काफी खराब होने से अचेत हो गयी थी यदि ससमय इलाज हेतु अस्पताल न पहुचाया जाता तो मृत्यु से इनकार नही किया जा सकता था । थाना सादात द्वारा सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है। मीडिया सेल गाजीपुर व थाना सादात पुलिस की कार्य तत्परता लगन व कर्मठशीलता से पीडिता की जान बच गयी। जिससे पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस टीम का सहृदय धन्यवाद करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …