Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रोटरी की साप्ताहिक बैठक संपन्न – अध्यक्ष बरुन कुमार अग्रवाल

रोटरी की साप्ताहिक बैठक संपन्न – अध्यक्ष बरुन कुमार अग्रवाल

गाजीपुर। जनपद की सक्रिय समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर की नियमित बैठक रोटरी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने किया| बैठक में मऊ जनपद के शारदा नारयण हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ0 संजय सिंह मेगा हेल्थ कैंप के सफल आयोजन में उनके अभूतपूर्व सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया| उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 09:00 बजे तुलसी सागर स्थित गौरी शंकर शिक्षा निकेतन में ध्वजारोहण किया जायेगा तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जायेगा| तत्पश्चात रोटरी इंटरनेशनल के समयानुसार प्रातः 11:00 जनपद के लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स एन.वाई. सुहासिनी सिनेमाघर प्रांगन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा | ध्वजारोहण के पश्चात सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा| बैठक में अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया, डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह, रो० विनीता सिंह के अतिरिक्त निवर्तमान अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, रो० उमेश चन्द्र राय, रो० असित कुमार सेठ, रो० विनय कुमार सिंह, रो० संजर नासिर, रो० संजय राय, रो0 सानंद सिंह व रो० प्रीति सिंह आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …