Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज के दो चिकित्‍सकों ने इराक में लहराया तिरंगा

शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज के दो चिकित्‍सकों ने इराक में लहराया तिरंगा

शिवकुमार

गाजीपुर। गंगा-जमुनी संस्‍कृति की धरती जिले के शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज के दो चिकित्‍सकों ने इराक के कर्बला में लहराया तिरंगा। धार्मिक यात्रा अरबईन में तिरंगा लेकर चल रहे दोनों नौजवान चिकित्‍सकों की चर्चा आज देशभर में हो रही है। इस संदर्भ में शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज गाजीपुर के संस्‍थापक चेयरमैन डा. मोहम्‍मद आजम कादरी ने बताया कि इराक में हर वर्ष नजफ से कर्बला तक लगभग 110 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा अरबईन का आयोजन होता है। जिसमे पूरे विश्‍व से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इराक के कर्बला कमेटी ने शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज से यह गुजारिश की थी कि श्रद्धालु की चिकित्‍सा सेवा के लिए फ्री मेडिकल कैम्‍प लगाये। डा. आजम कादरी ने बताया कि उनके गुजारिश पर हमने अपने मेडिकल कालेज के चिकित्‍स डा. जफर इमाम और मोहम्‍मद अली नैय्यर (सुहेल) को इराक में भेजा जो धार्मिक यात्रा अरबईन में शामिल होकर श्रद्धालुओं की चिकित्‍सा सेवा कर रहे हैं। शम्मे गौसिया मेडिकल कालेज के एसए नैय्यर रिजवी ने बताया कि दोनों चिकित्‍सक 15 अगस्‍त को स्‍वाधीनता दिवस के उपलक्ष्‍य में कर्बला में तिरंगा झंडा फहरायेंगे।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …