Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी चंचल सिंह के नेतृत्‍व में निकली तिरंगा यात्रा, बोलें एमएलसी- देशभक्ति एक जिम्‍मेदारी है

एमएलसी चंचल सिंह के नेतृत्‍व में निकली तिरंगा यात्रा, बोलें एमएलसी- देशभक्ति एक जिम्‍मेदारी है

गाज़ीपुर। बिरनो ब्लॉक में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्‍व में ब्‍लाक प्रमुख राजन सिंह सहित सैकड़ा के तादात में बाइक सवार और कार सवार कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के काफिले से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। यात्रा की शुरुआत मंडल भोजापुर शक्ति केंद्र मलेठी से हुई, जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच पूरे माहौल में उत्साह छा गया। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर एमएलसी विशाल सिंह चंचल और ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने युवाओं को देशभक्ति का संदेश देते रहे और लोगों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। बिरनो ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद निरंजन राजभर और कारगिल शहीद कमलेश सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के प्रति सम्मान को और भी सशक्त किया। इस अवसर पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि, “देशभक्ति केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को उनके संघर्षों से रूबरू कराया जा सकता है।”ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा संगठन के निर्देशानुसार 15 अगस्त तक जिलेभर में चलाई जाएगी। उनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और देश के प्रति कर्तव्यों के प्रति सजग करना है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह, प्रवीण सिंह, प्रियांशु सिंह सोनू, धनंजय प्रजापति, अभिमन्यु सिंह मन्नू, गुड्डू गुप्ता, प्रमोद प्रजापति, अनिल राजभर, ऋषिकेश कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह, माखन सिंह, अमित सिंह और बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …