Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिक्षक दिवस पर शिक्षको को करेगी सम्‍मानित  

गाजीपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिक्षक दिवस पर शिक्षको को करेगी सम्‍मानित  

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। इस बैठक में  कल दिनांक 11 अगस्त को शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित करने,5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान आयोजित करने,11सितम्बर को महान कवियत्री महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर काव्यगोष्ठी आयोजित करने तथा 23अक्टूबर को  चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर  भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकालने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक में चित्रगुप्त शोभायात्रा कार्यक्रम का संयोजक मनोनीत किया गया। इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद का जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महासभा के संरक्षक प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने इस बैठक को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों के प्रति गंभीर होने की हिदायत देते हुए कहा कि समाज गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। समाज के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। राजनैतिक उपेक्षा,आरक्षण,दहेज, नौजवानों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना की कमी से यह समाज बूरी तरह से जूझ रहा है। हमें आपसी विखराव खत्म कर इन चुनौतियों से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने महासभा की बैठकों और कार्यक्रमों में सभी चित्रांश बन्धुओं से बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि राजनीति में भी आप सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथों में हैं। बिना सत्ता में भागीदारी के किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इस बैठक में मुख्य रूप से शैल श्रीवास्तव,कमल श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सुनील दत्त श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा,विजय प्रकाश श्रीवास्तव , ओमप्रकाश श्रीवास्तव आर्यन, प्रियांशु,हर्ष आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …