गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन दिवस 10-11-12 अगस्त मे जनपद के सभी मंडलों मे भारतीय सैनिकों, शहीदों, बलिदानियों एवं महापुरुषों के सम्मान मे राष्ट्रभक्ति भावना से निकलने वाली तिरंगा यात्रा अभियान मे प्रथम दिन रविवार को भाजपा जमानियां उत्तरी मंडल की तिरंगा, बाइक यात्रा अम्बेडकर प्रतिमा देवरिया से निकल कर जीवपुर मे शहीद विजय यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे मतसा मे दुर्गा माता मंदिर पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वंदेमातरम्,भारत माता की जय के उदघोष के साथ महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ देश,सेना,शहीदों तथा महापुरुषों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित होकर सतत कार्य करती रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार अपने पौराणिक गौरव को हासिल करने तथा समृद्ध भारत के निर्माण मे तत्परता से काम हो रहा है। तिरंगा यात्रा और शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण मे भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, जिला मंत्री विष्णु सिंह, अमरनाथ शर्मा, विवेकानंद राय जी, बसंत कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पप्पू चौबे, नृपेन्द्र उपाध्याय, विशाल आदि उपस्थित थे। गाजीपुर सदर पश्चिमी मंडल की तिरंगा यात्रा गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग पर बबेडी स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशर्फिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बबेडी चट्टी,सोहिलापुर होते सैनिक चौराहा प्रकाश नगर भुतहियाटाड़ पहुची जहां चौराहे पर स्थापित सैनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा बाइक यात्रा सरैया,तुलसीपुर के रास्ते प्रसादपुर होते मंगलमड़ई छावनी लाइन मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व हीरा कुशवाहा के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण सभा कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे बाइक सवार सैकडो लोग हाथो मे तिरंगा लहराते भारत माता की जय एवं राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना, शहीदों, बलिदानियों तथा महापुरुषों के सम्मान में यह यात्रा राष्ट्रभक्ति का भाव जन जन मे स्थापित करने के उद्देश्य को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता अखंडता के साथ भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करने के लिए काम करती है। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिन्द, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुधाकर राय एडवोकेट,मनोज बिंद, गोपाल राय, काशी नाथ चौहान, मुरली कुशवाहा, तेज बहादुर सिंह, अरविन्द सिंह, जितेन्द्र पांडेय, परवेज खान,पवन कुमार,अभय राम,संजय बिंद, संजय बिंद,राम जी बलवंत ,प्रधान,विवेक मिश्र आदि थे। अध्यक्षता काशी चौहान व संचालन उदय प्रताप सिंह मन्नू ने किया। मरदह (गाजीपुर)। जंगीपुर विधानसभा में भाजपा के मरदह दक्षिणी मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह (पप्पू) जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया । बाइक रैली जिला महामंत्री अवधेश राजभर के गांव बिहरा से निकल कर कहोतरी बाजार, फत्तेपुर, पलिया, जरगो होते हुए कहोतरी गांव मे अमर शहीद शेषनाथ यादव के आवास पर सम्पन्न हुई। जहां कार्यकर्ताओं ने शहीद शेषनाथ यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने शहीद की मां को अंगवस्त्र से सम्मानित कर आशीर्वाद लिया ।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार जिले में इस प्रकार के कार्यक्रम १५ अगस्त तक चलाये जाने की योजना है। साथ में जिला मंत्री राकेश यादव, वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शिवमुनि चौहान, पूर्व मंडल महामंत्री प्रमोद राय, संतोष सिंह, सुनील राय, अमित तिवारी चंचल, संजीवन राजभर एवं सभी सम्मानित पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मनिहारी,(गाजीपुर)।भारतीय जनता पार्टी मनिहारी मंडल प्रथम द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाअध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के महत्व और देशभक्ति की भावना को उजागर करते हुए कहा कि “तिरंगा” केवल एक झंडा नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, हमारी स्वतंत्रता और हमारी एकता का प्रतीक है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और गौरव को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ राष्ट्रप्रेम को प्रकट करने का माध्यम बनी, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का संदेश भी दिया।यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, प्रो शोभनाथ यादव,रामराज बनवासी ,ओम प्रकाश राम,शिवपूजन चौहान, संयोजक गुलाब सिंह, कर्मवीर सिंह सोनू, संदीप सिंह , हंसराज राजभर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..