गाजीपुर। पर्यावरण प्रदूषण मुक्ति का संदेश लेकर साईकिल से भारत भ्रमण पर निकले मूल रूप से ताजनगरी आगरा निवासी बासु सेन का आगमन बुद्धवार को लहुरी काशी में हुआ, पूर्व जिला पंचायत व प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा कमलेश यादव के नेतृत्व में बासु सेन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, इस दौरान सेन ने बताया कि गाजीपुर के संत महापुरूषो की धरती है, आज मै सौभाग्यशाली हूं जो लहुरी काशी में आने का अवसर मिला, आप सभी नवजवान साथियों से आग्रह है कि भारत को नशामुक्त और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त के संकल्प को आगे बढ़ाये मौजूदा समय में प्रदूषण की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है। सरकार और आम जनता की जिम्मेदारी है कि प्रदूषण को कम करने के लिए उपाय करें। लोगों को जागरूक करने के लिए मै देशभर में जाऊगां, मौके पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, कमलेश यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..