Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी चंचल सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

एमएलसी चंचल सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर और सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ ग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों की जनता के बीच राहत सामग्री वितरित किया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर क्षेत्र के ग्राम गोरहट तेतारपुर,बिहारीगंज डगरा, व सदर तहसील के दीनापुर, नौदर,करण्डा, बरहपुर, आदि जगहों पर पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं ज़रूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित करते हुवे एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों की सहायता में निरंतर सक्रिय है साथ ही माननीय मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी का स्पष्ट निर्देश हैं कि “बाढ़ पीड़ित कोई भी परिवार सरकार की किसी भी व्यवस्था से वंचित न रहने पाए साथ ही पशुओं के लिए पर्याप्त सूखे चारे ,शरणालय स्थल पर व्यापक इंतजाम संबंधित तहसील के अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर व सदर, तहसीलदार सैदपुर व सदर, ब्लॉक प्रमुख विरनो राजन सिंह,प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक, जिला पंचायत अभय सिंह, भोला विंद, ग्राम प्रधान तेतारपुर,गौरहट,बरहपुर,सिधौना, दीनापुर, सोकनी, नौदार,अमित नागवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …