Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाज़ीपुर में हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाज़ीपुर में हेल्थ चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सनबीम स्कूल, महाराजगंज, गाज़ीपुर में आज दिनांक 6 अगस्त 2025 से कल दिनांक 7 अगस्त 2025 तक दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस शिविर में डा0 गिरिजेश और उनकी टीम के द्वारा  बीपी, शुगर, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, दिमाग, किडनी, लीवर के साथ-साथ शरीर का सम्पूर्ण जांच एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही सभी को संतुलित आहार, स्वच्छता व नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, व अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल प्रबंधन की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालय समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। अंत में विद्यालय परिवार ने चिकित्सा टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन श्री केपी सिंह वाइस चेयरमैन श्रीमती शोभा सिंह निदेशक नवीन कुमार सिंह प्रवीण कुमार सिंह स्मिता सिंह प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी उप प्रधानाचार्या तहसीन आबिदी एकेडमिक हेड सरोन जालान के साथ साथ समस्त को आर्डिनेटर एवं विद्यालय के समस्त अध्यापकगण छात्र-छात्राएं और विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …