Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रक्षाबंधन के पर्व पर खाद्य विभाग की टीम ने मिठाईयो की दुकानो पर मारा छापा, एकत्र किया सैंपल  

गाजीपुर: रक्षाबंधन के पर्व पर खाद्य विभाग की टीम ने मिठाईयो की दुकानो पर मारा छापा, एकत्र किया सैंपल  

गाजीपुर। डॉ0 दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आगामी रक्षाबन्धन के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/विषेश अभियान चलाकर कुल-09 नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें अमारी गेट दुल्लहपुर, जखनिया गाजीपुर स्थित रामसरेख यादव के प्रतिष्ठान जय मॉ दुर्गे स्वीट्स हाउस एण्ड कोल्ड ड्रिंक सेन्टर से डोडा बर्फी का 01 नमूना, दुल्लहपुर बाजार, जखनिया गाजीपुर स्थित जयसिंह यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-जय हिन्द स्वीट्स एण्ड बेकर्स से छेना मिठाई का 01 नमूना, दुल्लहपुर बाजार, जखनिया गाजीपुर स्थित कन्हैया के प्रतिश्ठान मेसर्स-कन्हैया स्वीट हाउस से छेना मिठाई का 01 नमूना, मधुबन मलिकपुरा, जखनिया गाजीपुर स्थित अमन प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान मेसर्स-अमन स्वीट हाउस से खोया का 01 नमूना, सिखड़ी चट्टी, जखनिया गाजीपुर स्थित संतोष गुप्ता के प्रतिष्ठान से पेडा का 01 नमूना, मेदनीपुर करण्डा गाजीपुर स्थित शकुन्तला गुप्ता के प्रतिष्ठान से काला जाम का 01 नमूना, आदर्ष बाजार गाजीपुर स्थित प्रमोद कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना। मेदनीपुर करण्डा गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मद्धेषिया मिष्ठान भण्डार से बूदी लड्डू का 01 नमूना, महरागंज गाजीपुर स्थित बालचन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना,प्रसादपुर, छावनी लाईन गाजीपुर स्थित चन्द्रकान्त के प्रतिष्ठान से 23 कि0ग्रा0 (बेसन लड्डू, बर्फी, एवं बतीषा) मानव उपभोग हेतु असुरक्षित होने के कारण विनष्ट कराया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि की टीम द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …