Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गंगा का रौद्ररुप है जारी, प्रयागराज में घटाव पर लेकिन गाजीपुर में बढ़ रहा है जलस्‍तर  

गंगा का रौद्ररुप है जारी, प्रयागराज में घटाव पर लेकिन गाजीपुर में बढ़ रहा है जलस्‍तर  

गाजीपुर। मोक्षदायिनी मां गंगा का पानी मंगलवार को भी बढ़ाव पर है। जबकि आपदा विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज में जलस्‍तर घटना प्रारंभ हो गया है। आज दिन में 12 बजे गंगा का जलस्‍तर 64.600 मीटर पर है। दो घंटे में एक सेंटीमीटर गंगा का जलस्‍तर बढ़ रहा है। भाँवरकोल क्षेत्र में भयंकर बाढ़ आयी हुई है। जन जीवन अस्त ब्यस्त हो चुका है। शेरपुर में श्मशान घाट की तरफ जाने वाला रास्ता बाढ़ के भयंकर दबाव को झेल नही पाया और बीच में से टूट गया। पानी आर पार बहने लगा। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्ग बीच में टूट जाने बाढ़ समाप्त होने के बाद कितनी दुर्दशा होगी ये बयान नही किया जा सकता है। श्माशन घाट और प्रतिदिन गंगा स्नान हेतु ग्रामीणों के लिए यही एक मार्ग सुलभ है जिसके टूटने से लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि देखते ही देखते पूरा रोड पानी में समा गया और पानी गाँव के बिल्कुल समीप आकर आबादी क्षेत्र की गलियों में चक्रमण कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बाढ़ की रफ़्तार कम न हुई तो आबादी क्षेत्र मे लोगों के घरों में भी पानी घुसना शुरु हो जायेगा और विकट संकट का अंदेशा है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …