Breaking News
Home / अपराध / ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

गाजीपुर। ढोडाडीह रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात्रि को एक दुखद घटना घटी। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक नंदू राजभर की मौत हो गई। वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आ गया। मृतक फैजुल्लाहपुर का निवासी था। घटना की जानकारी ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई।  मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बारवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर के तत्‍वावधान में 8 मार्च को आयोजित होगा फगुआ महोत्‍सव

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी गाजीपुर द्वारा अपनी लोक कला/संस्कृति की रक्षा हेतु वर्ष 2022 से …