Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: हुरमुजपुर में परंपरागत तरीके से हुआ देवी-देवताओ का पूजन

गाजीपुर: हुरमुजपुर में परंपरागत तरीके से हुआ देवी-देवताओ का पूजन

गाजीपुर। सावन माह के आखिरी सोमवार को ग्राम हुरमुजपुर में परंपरागत तरीके से देवी-देवताओं की पूजा संपन्न हुई। इस आयोजन में काफी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। पूजा की शुरुआत रामलीला मंच से हुई। पूजन के बाद ग्राम देवताओं की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया। यह बनवा होते हुए उदंती नदी तक पहुंची। वहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुजारी विक्रमादित्य विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने गांव में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में रमेश प्रजापति, बृजमोहन चौहान, हरबंस खरवार, मुन्नी शर्मा, संदीप खरवार और अरविंद प्रजापति ने विशेष योगदान दिया। इसके अलावा मोनू प्रजापति, महेश प्रजापति, विकास सिंह, मुखिया देवी, माया देवी, रंगी गोंड, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गोंड, मुन्ना रामजी यादव, आनंद प्रजापति सहित अन्य ग्रामवासी भी मौजूद रहे। इस पारंपरिक आयोजन ने ग्रामवासियों को एकजुट किया। साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जीवंत रखने का संदेश दिया। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण और उल्लास का माहौल छाया रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …