Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गायत्री परिवार 2026 मनायेगा जन्‍म शताब्‍दी समारोह

गाजीपुर: गायत्री परिवार 2026 मनायेगा जन्‍म शताब्‍दी समारोह

गाजीपुर। गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को आज आवश्‍यक बैठक हुई। बैठक में गायत्री परिवार के परम वंदनीय माता जी और अखंड दीपक जो सौ वर्ष पहले 1926 में प्रज्‍जवलित किया गया था उसके उपलक्ष्‍य में 2026 में जन्‍म‍ शताब्‍दी समारोह मनाये जाने के बारे में विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमोद राय ने कहा कि 1926 तक गाजीपुर में गांव-गांव गायत्री यज्ञ और घर-घर में गायत्री उपासना प्रारंभ हो जायेगा। इस‍के लिए सभी लोग दिन-रात परिश्रम करके प्रयास करें। शांति कुंज द्वारा चलायें जा रहे ज्‍योति कलश यात्रा को सफल बनाये। बैठक का संचालन मुख्‍य ट्रस्‍टी सुरेंद्र सिंह और अध्‍यक्षता उपजोन प्रभारी प्रमोद राय ने किया। कार्यक्रम में लाहोर सिंह यादव, क्षितिज कुमार श्रीवास्‍तव, ओमनारायण राय, ओपी सिंह, अनिल कुमार‍ सिंह, डॉ. अशोक वर्मा, संजय त्रिपाठी, श्‍यामनारायण प्रजापति, मदन मोहन शर्मा, शिवम राय ने अपने विचार व्‍यक्‍त किये। श्रीमती मिथिलेश उपाध्‍याय, ममता सिंह, क्रांति कुशवाहा, उर्मिला सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …