Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हार्टफुलनेस संस्‍थान गाजीपुर द्वारा पुलिस प्रशि‍क्षुओ को तनाव मुक्ति के लिए कराया गया ध्‍यान का अभ्यास

हार्टफुलनेस संस्‍थान गाजीपुर द्वारा पुलिस प्रशि‍क्षुओ को तनाव मुक्ति के लिए कराया गया ध्‍यान का अभ्यास

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशित हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा ध्यान का अभ्यास गाजीपुर  पुलिस लाइन स्थित ट्रेनिंग सेंटर में कराया गया . गाजीपुर ट्रेनिंग सेंटर पर लगभग 700 प्रशिक्षु यहां ट्रेनिंग लेने के लिए आए हैं पुलिस विभाग में पुलिस विभाग के कार्यों को करने में तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है उसे तनाव और दबाव से मुक्त होकर के  पुलिसकर्मी संतुलित तरीके से कैसे अपनी सेवा दे सकते हैं इस हेतु अभ्यास पूरे प्रदेश में कराया जा रहा है उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  गाजीपुर के स्वीकृति  एवं सहयोग से हार्टफुलनेस  संस्थान के स्थानीय केंद्र प्रभारी और प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान के अभ्यास को संपन्न कराया जा रहा है यह प्रक्रिया तीन दिनों में एक-एक घंटा की होती है निश्चित ही आज के समय में ध्यान करना कितना महत्वपूर्ण है जिसमें हम इसके माध्यम से तनाव मुक्त हो सकते हैं इस प्रक्रिया में रिलैक्सेशन  ध्यान सफाई प्रार्थना तीन चरणों में यह प्रक्रिया पूरी होती है जिसे यदि पुलिसकर्मी ट्रेनिंग या अभ्यास के उपरांत  यदि नियमित रूप से अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं  तो तनाव मुक्त  होकर के काम कर सकेंगे यह पद्धति  आम सभी गृहस्थ जीवन में जीने वाले लोगों के लिए है जिसका अभ्यास करके  इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं इस हार्टफुलनेस संस्थान की तरफ से केंद्र प्रभारी जितेंद्र नाथ राय प्रशिक्षक C B सिंह सुभाष सिंह यादव सत्येंद्र राय संतोष सिंह व हरिप्रसाद  नेअपना सहयोग देकर के इस कार्यक्रम को पूरा कराया… सभी पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त करने आएकर्मियों ने कार्यक्रम को सराहा और लाभ होता हुआ महसूस किया.

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …