Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रेवतीपुर- रामपुर सम्पर्क मार्ग डूबा, रामपुर के ग्रामीण बेहाल

रेवतीपुर- रामपुर सम्पर्क मार्ग डूबा, रामपुर के ग्रामीण बेहाल

गाजीपुर: रेवतीपुर स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत साधो उर्फ़ रामपुर गांव का मुख्य सम्पर्क बाढ़ के पानी मे डूब गया है। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए रामपुर ग्रामवासियों के लिए मात्र एक सम्पर्क मार्ग जिस पर कमर भर पानी हो चुका है उस पानी को पैदल चलकर पार करने को मजबूर हैं और पानी अभी निरंतर बढ़ाव पर ही है। लोग बाग़ पानी में पैदल जान जोखिम में डालकर रेवतीपुर गाजीपुर जाने के लिए मजबूर हैं।प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई नाव उपलब्ध नही कराई गई है। भयंकर बाढ़ की चपेट में प्रशासन से सहयोग की आस लगाए हुए ग्रामीणों कौशल राय , मृत्युंजय राय नागा, ओंमकार दूबे , बैजनाथ राय , अशोक दूबे , नागा राय (पहलवान) , राजेन्द्र प्रसाद राय , भीम सिंह यादव, परमानन्द दूबे इत्यादि ने बताया कि पानी बढ़ने से ग्रामवासियों पर संकट गहराता जा रहा है। पशुओं को चारा, चोकर, आम नागरिकों की खान पान सामग्री, दवा इत्यादि सभी जरूरी वस्तुओं की गाँव मे भारी अकाल पढ़ने की संभावना है। आम जन जीवन बहुत अस्त ब्यस्त हो चुका है! यदि बाहर का सम्पर्क जल्दी ही नाव उपलब्ध करवाकर नही कराया गया तो किसी बड़े हादसे की सम्भवना से इंकार नही किया जा सकता है। चुंकि नाव के न होने से लोग बाढ़ के पानी में पैदल चलकर ही जाने को मजबूर हैं। इसलिए प्रशासन से नागरिकों ने त्वरित सहयोग की अपील की है जिससे संभावित खतरे को टाला जा सके और ग्रामवासी राहत की सांस ले।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …