Breaking News
Home / अपराध / पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामिया शिवम चौहान गिरफ्तार

पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामिया शिवम चौहान गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक- 23.07.2025 को थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना मिली कि पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त बलिया रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है , उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय पुलिस बल द्वारा जनपद बलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुँचे तो एक मोटरसाईकिल में उक्त फरार अभियुक्त अपने एक अन्य सहयोगी के साथ फेफना की तरफ निकल रहा था, पुलिस बल की गाड़ी को देखते ही उक्त दोनो बदमाश मोटरसाईकिल के साथ भागने लगे घेरा-घारी करते हुए उनका पीछा किया गया तो रामपुर जीवन थाना जंगीपुर गाजीपुर पुल के पास उक्त दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस वालों पर जान मारने की नियत से फायरिंग की गई किन्तु हिकमत अमली से दोनो अभियुक्तो को मय अवैध असलहा व चोरी के वाहन के साथ पकड़ लिया गया जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/25 धारा 309(4) 317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 136/25 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 516/25 धारा 261/262 बीएनएस में वांछित/पुलिस अभिरक्षा से फरार 50,000 रुपये का ईनामिया  अभियुक्त 1.शिवम चौहान उर्फ परमहंस पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ व सहयोगी अभियुक्त 2. सत्यम चौहान उर्फ चुनमुन चौहान पुत्र रवीन्द्र चौहान निवासी ग्राम चैनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर जिला कारागार गाजीपुर भेजा जा रहा है ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …