Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिव सेवा भक्‍त मंडल मऊ व गाजीपुर के तत्‍वावधान में देवघर झारखंड में लगा है विशाल सेवा शिविर और भंडारा  

शिव सेवा भक्‍त मंडल मऊ व गाजीपुर के तत्‍वावधान में देवघर झारखंड में लगा है विशाल सेवा शिविर और भंडारा  

गाजीपुर। शिव सेवा भक्त मंडल मऊ व गाजीपुर के तत्वावधान में विगत हर साल कि भांति इस साल भी बाबा वैद्यनाथ जी कि नगरी देवघर झारखंड में कांवरिया पथ पर मंदिर से 5 किलोमीटर पहले आध्यात्मिक भवन के पास घोरमारा में विशाल सेवा शिविर व भंडारे का आयोजन चल रहा है। जिसमे प्रतिदिन हजारों भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे में दंडी बम, डाक बम व बोल बम के लिए ठंडा पानी, गर्म पानी, नींबू चाय, शरबत, लीची का जूस,फलाहार व भोजन की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। शिव सेवा भक्त मंडल ट्रस्ट के संस्थापक व संचालक अभिषेक सिंह मोनू ने बताया कि हमारे प्रभु बाबा भोलेनाथ व हमारे गुरु परम पूज्य स्वामी संत श्री अभिराम दास जी के आशीर्वाद से हमें यह बल प्राप्त हुआ है कि हम भक्तों की सेवा कर सकें। हम सभी के सहयोग से शिविर में सुबह चाय,नींबू शर्बत,जूस,दवा व आरो का ठंडा पानी सभी कांवरियों व डाक बम को नि:शुल्क सेवा दिया जाता है। साथ ही रात में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं संस्था के संरक्षक,त्रिशक्ति कंस्ट्रक्शन के मालिक व ग्राम तांती के प्रधान प्रत्यासी अजीत कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहां की हम अपने शिविर पर सभी कांवरियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करते हैं हमारे जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश व देश से जो भी भक्त देवघर आना चाहते हैं वह हमारे यहां आकर हमें सेवा का अवसर प्रदान करें। इस ट्रस्ट के सहयोगी त्रिशक्ति टेंट हाउस के मलिक आशुतोष पांडेय, गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य व पत्रकार रविकांत पांडेय व पंकज पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, उमाशंकर चौरसीया, लोकगीत गायक गोपाल राय, रजनीश गुप्ता, भागवत गुप्ता, नवनीत जायसवाल, राजीव त्रिपाठी, संजय सिंह, अवनीश पांडेय, शेषनाथ सिंह, आलोक सिंह हरिओम, व सहयोगी संस्थान गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित सैकड़ों लोग है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …