Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर डा. राजीव कुमार राय का हुआ चयन

विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर डा. राजीव कुमार राय का हुआ चयन

गाजीपुर। शहर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं एसजीएम आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डा. राजीव कुमार राय का चयन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, नोएडा में, आयुर्वेद के उन्नयन हेतु, शिक्षा एवं अनुसन्धान कार्य तथा आयुर्वेद छात्रों के मार्गदर्शन हेतु विजिटिंग प्रोफेसर के पद पर पांच वर्ष के लिये चयन हुआ है। इसकी जानकारी होते ही शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बचपन में गांव में चिकित्सा सुविधाओं की कमी ने उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी। आज डॉ. राजीव न सिर्फ एक कुशल आयुर्वेद चिकित्सक हैं, बल्कि अपने समर्पण और सेवा भावना से जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। वे सचमुच जनपद के गौरव हैं। डॉ. राजीव कुमार राय का जीवन संघर्ष से शुरू होकर सेवा तक पहुंची एक प्रेरणादायक यात्रा है, जो यह संदेश देती है कि असली क्रांति जमीनी काम से ही आती है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …