Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाज कल्‍याण विभाग ने ग्रांट-इन-एड योजना का किया शुभारंभ, 16 परियोजनाओं के लिए मिलेगा ऋण

समाज कल्‍याण विभाग ने ग्रांट-इन-एड योजना का किया शुभारंभ, 16 परियोजनाओं के लिए मिलेगा ऋण

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 लखनऊ के माध्यम से भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी एम -अजय) के ग्रान्ट-इन-एड घटक के अन्तर्गत ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति के व्यक्तियों हेतु कुल 16 परियोजनाओं के अन्तर्गत आयजनित परियोजनाओं के स्थापना के लिए मय अनुदान समूह/क्लस्टर मे ऋण वितरित किये जाने हेुत ग्रान्ट-इन-एड योजना का शुभारम्भ किया गया है। जिसमे बुटीक व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, सोलर पैनल इन्सटालेशन टेक्निशियन, लाजिस्टिक वाहन चालय, की-आस्क/किराना दुकान/जनरल स्टोर, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर, आओ रिक्शा/ई-रिक्शा, मुर्गी पालन, डेयरी एंव वर्मी कम्पोस्टिंग ,बकरी पालन, मल्टी-स्किल्ड रिसोर्स, महिला गृह उद्योग/स्वतः रोजगार, दो पहिया, तीन पहिया मैकेनिक सर्विस, आईटी सपोर्ट/हार्डवेयर का कार्य, फर्नीचर/बढई का कार्य एवं जन सुविधा केन्द्र  व्यवसाय है। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) अभय कुमार सिंह ने बताया कि  ग्रान्ट-इन-एड योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक लाभार्थी ग्रान्ट-इन-एड की वेबसाईट http://grant-in-aid.upscfdc.in  पर आनलाईन या जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर कार्यालय मे सम्पर्क कर आफलाईन आवेदन कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …