ग़ाज़ीपुर। नंदगंज बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग पर ओभर ब्रिज बनाने के लिए पिछले अप्रैल माह में उ.प्र सेतु निगम द्वारा बहुत ही तेज रफ्तार में पिलर आदि का कार्य हो रहा था लेकिन क्रासिंग के पूरब हो रहे पिलर के कार्य को अचानक रोक दिया गया और उसी स्थित में कार्य छोड़ कर चले गए।लोग आज कल कार्य शुरू होने के इंतजार में करीब दो माह से कार्य बंद है जबकि क्रासिंग के पश्चिम साइड में ओभर ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है।अचानक सेतु निगम द्वारा कार्य बंद कर दिए जाने के कारण का पता नहीं चल पा रहा है ।हां जब पिलर बनाने का कार्य शुरू किया था उसी समय भारी वाहनों के लिए ब्रेकेटीन लगाया था जो आज तक उसी तरह लगा हुआ है छोटे वाहन और स्कूल बस वन वे रास्ते से जा रहे है।क्रासिंग के पूरब साइड में कार्य रोक दिए जाने से ओभर ब्रिज अधर में लटका हुआ है और बनाने में काफी समय लगने का अनुमान है। जब से रेलवे की बड़ी लाइन बनी है तभी से काफी संख्या में ट्रेनों का आने जाने का सिलसिला जारी है।जाम से निजात पाने के लिए ओभर ब्रिज का निर्माण हो रहा था जो अब रुक गया है।ओभर ब्रिज बनने से एक तो क्रासिंग पर जाम लगने की समस्या दूर होगी दूसरे दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोगो ने बंद पड़े ओभर ब्रिज के कार्य को जल्द से जल्द शुरु करने की मांग की है।जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..