गाजीपुर। मत्स्य विभाग अन्तर्गत सेक्टर की विभिन्न योजनाओं जिसमे मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अन्तर्गत मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबाक्स, अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालाको/मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आवेदन दिनांक 24 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 आमंत्रित किये जा रहे है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण गाजीपुर ने जनपद के समस्त ग्राम सभा में सिाित ग्राम सभा के तालाबों के पट्टाधारक/मत्स्य पालक मत्स्य विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। उन्होने कहा कि इन योजनाओ मे यदि कोई संशाधन होता है तो संशाधित प्राविधान लागू होेंगे। योजना की विस्तृत जानकारी व आनलाईन आवदेन के लिए मत्स्य विभाग की वेबसाईट https://fisheries.up.gov.in एवं किसी भी कार्य दिवस पर मत्स्य विभाग के कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन गाजीपुर के मरा न0 06 एवं 07 मे सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..