गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में 26.07.2025 दिन शनिवार को रॉयल पैलेस बंसी बाजार गाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के आगमन के उपलक्ष में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव एवं जिला उपाध्यक्ष और जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि हमारे नेता माननीय शिवपाल यादव जी का आगमन बहुत दिनों के बाद हमारे जिला में हो रहा है इसलिए हम सभी नेता कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है की अपने नेता का स्वागत भव्य और दिव्य तरीके से करें इसलिए हम लोगों ने तय किया है कि हमारे नेता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जब उतरेंगे तो उनका स्वागत हैदरा, मरदह, देवापुर, बरही, सियारामपुर, भडसर, टोलप्लाजा, जंगीपुर तिराहा, मीटठापारा, चौकियां इन सभी स्थानों पर अपने नेता का स्वागत करने का काम करेंगे आगे विधायक ने कहा कि हमारे नेता शिवपाल सिंह यादव अपने बूथ के कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं क्योंकि बूथ पर वही लड़ने का काम करता हैं, आगे विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस तरह स्वागत करेंगे की उनको लगे की जंगीपुर के कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर हर कार्य को करने का काम करते हैं ,डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को हर दिन केवल 2 घंटे देने का काम करेंगे तो हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम जंगीपुर विधानसभा भारी मतों से जीतेंगे ही लेकिन जंगीपुर के साथ-साथ हम जिले के सातों के सातों सीट जीतने का काम करेंगे कार्यक्रम के अंत में 26.7.2025 को माननीय शिवपाल यादव जी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नेता कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि हम सभी नेता कार्यकर्ता अपने नेता माननीय शिवपाल यादव का स्वागत पूरे जोश और खरगोश के साथ करने का काम करेंगे और हम सभी अपने अपने संसाधनों के माध्यम से चलकर डॉक्टर वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में माननीय शिवपाल यादव जी का स्वागत करने का काम करेंगे। तैयारी बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बैठक में आए हुए सभी नेता कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। बैठक में मुख्य रूप से महिला सभा के जिला अध्यक्ष विभाग पाल, पूजा गौतम, जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, सिकंदर खान, संजय राजभर, श्रवण कुमार राजभर, चंद्रशेखर राजभर ,चंचल राजभर, राकेश खरवार, हरिद्वार राजभर, नंदू राजभर, सचिन कुमार मौर्य, नसीम ,सतीश कुमार राय, राहुल राय ,शिवराम चौहान ,शिव कुमार चौहान, शिव जन्म राजभर ,संतोष चौबे,संतोष कुमार सिंह, रामभरोस दादा जी, राधे यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..