Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर में होगा 25 जुलाई को अंडर 23 का जोनल क्रिकेट ट्रायल – शाश्वत सिंह

गाजीपुर में होगा 25 जुलाई को अंडर 23 का जोनल क्रिकेट ट्रायल – शाश्वत सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त पत्र व चयनित खिलाड़ियों की सूची के अनुपालन में इस वर्ष अंडर 23 (पुरुष) का जोनल ट्रायल गाजीपुर स्थित जी.डी.सी.ए. ग्राउंड, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीर नगर टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में ) में आगामी दिनांक 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को दो सत्र में होगा | इस जोनल ट्रायल के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार है | इस जोनल ट्रायल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित सूची में अंकित खिलाडियों को ही प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस जोनल ट्रायल में गाजीपुर (गाजीपुर, बलिया, मऊ) जनपद के अतिरिक्त इलाहाबाद (इलाहाबाद, मिर्ज़ापुर, चित्रकूट एवं भदोही), जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर देवरिया तथा वाराणसी (वारणसी एवं चंदौली) के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे | यह बताया कि पहले सत्र में गाजीपुर, वाराणसी, एवं आजमगढ़ तथा दूसरे सत्र में सोनभद्र, देवरिया, जौनपुर, गोरखपुर एवं इलाहाबाद के चयनित खिलाडियों का जोनल ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ व अनुभवी चयनकर्ताओं की उपस्थिति में होगा | उन्होंने बताया कि यू.पी.सी.ए. द्वारा बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है जिसे निःसंदेह गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की टीम पूरी निष्ठा से निभाएगी। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के सचिव डॉ0 उमेश चन्द्र राय ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों को निर्देशित किया कि प्रथम सत्र यथा गाजीपुर, वाराणसी, एवं आजमगढ़ के सभी खिलाडी नियत तिथि 25 जुलाई 2025 को प्रातः 06:30 बजे तथा द्वितीय सत्र में शामिल सोनभद्र, देवरिया, जौनपुर, गोरखपुर एवं इलाहाबाद के खिलाडी प्रातः 10:00 बजे तक अपने मूल आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें |  किन्तु द्वितीय सत्र के खिलाडी यदि समय से पूर्व आ जाते है तो उस स्थिति में पहले भी उन्हें ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …