Breaking News
Home / खेल / भारतीय ताइक्वांडो टीम में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के स्वपनिल का हुआ चयन

भारतीय ताइक्वांडो टीम में गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के स्वपनिल का हुआ चयन

गाजीपुर। गौतम स्पोर्ट्स अकादमी गैबिपुर के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वपनिल सिंह का चयन एक बार फिर भारतीय ताइक्वांडो टीम में हुआ है। इस बार उन्हें 27 जुलाई से मलेशिया में आयोजित होने जा रही छठवीं एशियन ताइक्वांडो कैडेट चैम्पियनशिप के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया है। अकादमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वपनिल का इससे पूर्व इसी वर्ष मई में यूएई (फुजैरा शहर) में आयोजित विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी चयन हुआ था, जहाँ उन्होंने मेजबान यूएई व इराक की टीम को कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि वे पदक जितने से थोड़ा पीछे रह गए थे। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और पिछली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके शानदार खेल के आधार पर उन्हें चंडीगढ़ स्थित इंडिया कैंप में दोबारा स्थान मिला। वहां चयन ट्रायल में 65 कि.ग्रा. भार वर्ग में देशभर के खिलाड़ियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंततः इंडिया ताइक्वांडो के चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई। स्वपनिल, कैथवलिया (माहपुर) निवासी अभय सिंह के पुत्र हैं और वर्ष 2020 में उन्होंने गौतम स्पोर्ट्स अकादमी को ज्वाइन किया था। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से वे कोच के चहेते खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया, उन्होंने कम समय में कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया। गौतम सेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष उमा सिंह ने कहा कि स्वपनिल के नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदक दर्ज हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वे एशियन चैंपियनशिप मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर हमारी संस्था, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …