Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा नेता मुकेश यादव ने पेश की विकास की मिसाल, अपने खर्च से बनवाया सब्‍बलपुर बाड़ में खड़ंजा-सड़क   

सपा नेता मुकेश यादव ने पेश की विकास की मिसाल, अपने खर्च से बनवाया सब्‍बलपुर बाड़ में खड़ंजा-सड़क   

शिवकुमार

गाजीपुर। प्रस्‍ताव देने के बाद भी विकास कार्य न होने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव जमानियां विकास खंड के सब्‍बलपुर कला के बाड़ में अपने पैसे से करीब 150 मीटर खड़ंजा, सड़क का निर्माण कराया। इस कार्य की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है कि सत्‍ता का सहयोग न मिलने पर भी विपक्ष के लोग जनहित में अपने जनता की सुविधा के लिए कार्य कर सकते हैं। सपा के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि सत्‍ताधारी सरकार विपक्ष के सदस्‍यों के साथ बड़ा भेदभाव कर रही है। हम लोगों के प्रस्‍ताव को नजर अंदाज कर दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में सब्‍बलपुर बाड़ में करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क एकदम खराब हो गयी थी। पैदल भी आदमी नही आ-जा सकता था। इसलिए हमने अपने खर्चे से अपनी क्षेत्र की जनता के लिए खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया जिससे जनता को काफी राहत मिली है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …