Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 31 जुलाई तक करा लें समर्थ पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन, तभी हो पायेगा स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश- डा. सानंद सिंह

31 जुलाई तक करा लें समर्थ पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन, तभी हो पायेगा स्‍नातक व स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश- डा. सानंद सिंह

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्‍वविद्यालय जौनपुर की कुलपति डा. वंदना सिंह ने स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन की अवधि बढ़ाते हुए 31 जुलाई 2025 कर दी है। उन्‍होने समस्‍त प्रवेश के लिए इच्‍छुक विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वह 31 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन अवश्‍य करा लें। जिससे कि उनका बीए, एमए, बीएससी, एमएससी, बीएड, बीसीए, बीकाम, एमकाम, बीपीएड और डीएलएड बीटीसी में प्रवेश संभव हो सकेगा। उन्‍होने बताया कि जिस भी विद्यार्थी का समर्थ पेार्टल पर रजिस्‍ट्रेशन नही होगा उसका इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश नही हो पायेगा। साथ ही उनको सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधा छात्रवृत्ति, लैपाटाप, आदि नही मिल पायेगी। डा. सानंद सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर फ्री रजिस्‍टेशन के लिए मोबाइल नम्‍बर 9415889988, 7704905303, 7704905302, 7704905307, 7704905317, 9415356527 पर संपर्क करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …