Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्‍कर, दो की मौत

गाजीपुर: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को मारी टक्‍कर, दो की मौत

गाजीपुर! रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अंर्तगत ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे 124 सी पर डेढगावां चट्टी के समीप गैस एजेंसी के ठीक सामने शनिवार की देर शाम को पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान लखमीपुर निवासी बब्बन यादव (23) और रेवतीपुर निवासी शिवम यादव (20) के रूप में हुई है। दोनों युवक गाजीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बब्बन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवम यादव को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मौत की घटना से पूरे गाँव में सन्नाटा पसर गया।थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है। युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …