शिवकुमार
गाजीपुर: समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। घर वालो के इंकार करने पर उनके परिजन का किया अंतिम संस्कार। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत यह अज्ञात व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे! घायल अज्ञात व्यक्ति के पास मिलें! आधार कार्ड से घायल अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त वीरेन्द्र पुत्र इन्द्रदेव निवासी बाराचवर जिला गाजीपुर के रूप में हुई! जिनको {108} एम्बुलेंस लेकर जिला अस्पताल आई! घायल वीरेन्द्र को इमरजेंसी डॉ0 स्वतंत्र सिंह को दिखाकर दवा सुई मलहम पट्टी कराकर वार्ड में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दिया गया था। भर्ती के दिन ही घायल वीरेन्द्र की इलाज के दौरान देर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे मृत्यु हो गईं है! जिनके शव को समाजसेवी कुंवर वीरेन्द्र सिंह, अस्पतालकर्मी के सहयोग से मर्चेंरी रूप में रखवाकर थाना मुहम्मदाबाद पुलिस के सहयोग से मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचना दे दिया गया था बहुत कोशिशों के बाद भी मृतक वीरेन्द्र के परिजनों के नहीं आने पर मृतक वीरेन्द्र के शव को समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शारदा प्रसाद एवं होमगार्ड निसार अहमद के सहयोग से मृतक वीरेन्द्र के शव को मर्चेंरी रूम से पोस्टमार्टम हाऊस लें जाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अति प्राचीन श्मशानघाट पर शुद्ध लकड़ी से जलाकर अन्तिम दाह संस्कार कराया गया है। सहयोगी कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना राजभर, भोलेनाथ, रविन्द्र कुमार यादव एवं प्रिंस कुमार कसौधन थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..