Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पूर्वांचल शक्ति सेना ने उठाई आवाज, पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए होगा आंदोलन

पूर्वांचल शक्ति सेना ने उठाई आवाज, पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए होगा आंदोलन

गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बृहद पूर्वांचल की मांग को लेकर विभिन्न जनपदों में संघर्ष कर रहे सामाजिक एवं वैचारिक संगठनों के द्वारा पूर्वांचल शांति सेवा एवं पूर्वांचल जन मंच के सामूहिक तत्वाधान में पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे अन्य और संगठन प्रमुखों की एक विचार गोष्ठी व प्रेस वार्ता संपन्न हुई, जिसमें पूर्वांचल राज्य अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा दिया गया के महत्व को समझाते हुए बृहद पूर्वांचल राज्य के निर्माण होने तक अनवरत संघर्ष का संकल्प लिया गया और यह निश्चित किया गया है की वैचारिक गोष्ठियों एवं संवाद सम्मेलन का यह क्रम अनवरत प्रदेश के पूर्वांचल के जनपदों में चलता रहेगा। वही समस्त जनपदों में विचार गोष्ठी व प्रेस वार्ता के पश्चात वाराणसी में एक बृहद सम्मेलन व राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से मुलाकात कर पूर्वांचल को राज्य व वाराणसी को राजधानी बनाने की मांग की जाएगी और कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पूर्वांचल के समस्त जिलों में राजनैतिक आंदोलन शुरू किए जाएंगे जो पूर्वांचल को राज्य और वाराणसी को राजधानी बनाए जाने तक अनवर आंदोलन  चलते रहेंगे वहीं इसी संघर्ष से जुड़ने वाले समस्त सामाजिक संगठनों का संचालन हेतु पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा का गठन करके शीघ्र ही संचालन समिति व इसके पदाधिकारीयो की घोषणा की जाएगी। इस गोष्ठी में राजेश पांड,नरसिंह यादव,पंकज दुबे, रजनीकांत पांडे, राजेश सिंह, अजय कुमार पाठक, सत्येंद्र उपाध्याय, विनोद यादव, सुनील पांडे, अवधेश यादव आदि लोगों उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …