Breaking News
Home / अपराध / डीएम सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी को 20 हजार रुपया घूस लेते हुए एंटी करप्‍शन टीम ने किया गिरफ्तार

डीएम सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी को 20 हजार रुपया घूस लेते हुए एंटी करप्‍शन टीम ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। जिलाधिकारी के सचिवालय में कार्यरत बाबू को 20 हजार रुपया घूस लेते हुए एंटी करप्‍शन टीम ने आज शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी प्रेमा शंकर सिन्‍हा ने बताया कि वह 30 जून को जिलाधिकारी कार्यालय से रिटायर्ड हो गये लेकिन अभी तक उनका जीपीएफ का भुगतान नही हुआ। उन्‍होने बताया कि सचिवालय में कार्यरत अभिनव कुमार जो वेतन आदि का पटल देखते हैं, उन्होने हमसे 50 हजार रुपये का डिमांड किया था। इससे मैं बहुत दुखी हुआ और एंटी करप्‍शन टीम से इसकी शिकायत की। आज एंटी करप्‍शन टीम ने 20 हजार रुपया घूस लेते हुए रंगेहाथ अभिनव को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गयी है। इस संदर्भ में मुख्‍य राजस्‍व अधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि सरकार के मंशा के अनुरुप भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …