Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया पौधरोपण, कहा- पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण है आवश्‍यक

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया पौधरोपण, कहा- पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण है आवश्‍यक

गाजीपुर। विकासखंड करंडा के ग्राम पंचायत धामुपुर में अमृत सरोवर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा हरिशंकरी पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण आवश्‍यक है। उन्‍होने कहा कि इस वक्त पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में फलदार और छायादार पेंड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विभागीय अधिकारियों को भी पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है, जिला वन विभाग अधिकारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम जिला वन विभाग अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर एमएलसी विशाल सिंह चंचल का स्वागत किया गया तत्पश्चात ग्राम पंचायत धामुपुर के अमृत सरोवर पोखरे पर एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा हरिशंकरी पौधों का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सिमा सिंह, DFOअजीत प्रताप सिंह गाजीपुर, APO करण्डा, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह व भोला बिन्द, बरहपुर प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह ,प्रधान मुड़वल अजय मौर्या,प्रधान धामूपुर प्रतिनिधि बबलू,प्रधान सईचना शिव दयाल सिंह,संतोष सिंह ,रवि सिंह ,अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …