गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकियां बेलवा कट पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी जिसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर में बेलवा-चौकियां कट के पास एक बाइक पर दो महिला, एक बच्ची के साथ युवक गाजीपुर की तरफ आ रहा था तभी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की चपेट में आ गया जिमसे संजीत पाल उम्र 26 वर्ष पुत्र परमानंद पाल, अस्मिता पाल 2 वर्ष करछहीं बरुआ बलिया और चंद्रबियोति पत्नी हनुमान पाल नसीरपुर कोतवाली गाजीपुर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वहीं कुंती 36 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गयीं जिन्हे उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..