गाजीपुर! जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बातया है कि प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा खरीफ अभियान में उर्वरकों को कृषकों को निर्धारित दरों पर उनकी जोत के अनुसार संस्तु मात्रा में उपलब्ध कराने, जमाखोरी/कालाबाजारी/निर्धारित दर से अधिक दरों पर बिक्री व अन्य उत्पादों की टैगिंग पर रोक लगाने व पॉस मशीन से शत-प्रतिशत उर्वरक वितरण कराने के निर्देश दिये गये है के परिपालन में जिलाधिकारी द्वारा खरीफ अभियान हेतु सदर तहसील के विकास खण्ड सदर के 15 समिति पर 180 मै0टन, करण्डा में 10 समिति पर 120 मै0टन, बिरनों में 13 समिति पर 156 मै0टन व मरदह की 10 समितियों पर 96 मै0टन कुल 47 सहकारी समितियों पर 552 मै0टन डी0ए0पी0 का आवंटन किया गया है। तहसील मुहम्मदाबाद में विकास खण्ड मुहम्मदाबाद की 16 समितियों पर 120 मै0टन, बाराचवर के 11 समितियों पर 120 मै0टन व भावरकोल की 11 समितियों पर 60 मै0टन कुल 300 मै0टन डी0ए0पी0 का आवंटन किया गया है एवं तहसील व विकास खण्ड कासिमाबाद के 17 समितियों पर कुल 144 मै0टन डी0ए0पी0 का आवंटन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के तीन तहसीलों के कुल 103 समितियों पर कुल 996 मै0टन डी0ए0पी0 का आवंटन किया गया है, जिसके लिए विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, इसका वितरण संबन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों के सत्यापनोपरान्त किया जा रहा है। शेष विकास खण्ड में भी जिलाधिकारी से आवंटन के पश्चात् शीघ्र ही डी0ए0पी0 का प्रेषण किया जायेगा। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नही है एवं अपील की जाती है कि वैज्ञानिक संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय/प्रयोग करें, किसी भी दशा में आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का क्रय/प्रयोग न किया जाय, आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर खेती की लागत में बृद्धि होती है। साथ ही साथ मुदा/पर्यावरण स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है। उच्च गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्राप्त करने हेतु किसान भाई हरी खाद/कम्पोस्ट खाद/वर्मी कम्पोस्ट/नैनो डी0ए0पी0/नैनो यूरिया का प्रयोग करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..