Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल में इन्वेस्टीचर सेरिमनी का हुआ आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्‍कूल में इन्वेस्टीचर सेरिमनी का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मॉर्निंग असेंबली के बाद *इन्वेस्टीचर सेरिमनी*का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह व डॉक्टर प्रीति सिंह की गरिमामय उपस्थिति  रही।सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस  के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह,डॉक्टर प्रीति सिंह व सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  द्वारा सभी हाउस के मास्टर ,मिस्ट्रेस ,कैप्टन वाइस कैप्टन व स्कूल कैप्टन को सैसेस और हाउस बैज देकर सम्मानित किया गया जिसमें कंदर्प तिवारी स्कूल कैप्टन , आयुषी राय हेड गर्ल व  कृष मिश्रा  हेड बॉय बनाए गए। वही सरदार पटेल हाउस (ग्रीन हाउस) के हाउस मास्टर गुरुचरण चौधरी व हाउस मिस्ट्रेस जूही कनौजिया। कर्मवीर हाउस (रेड हाउस)से अभिषेक यादव हाउस मास्टर व प्रतिमा कुशवाहा हाउस मिस्ट्रेस। विवेकानंद हाउस (येलो हाउस) से देश दीपक हाउस मास्टर व पूजा राय हाउस मिस्ट्रेस तथा अंबेडकर हाउस  (ब्लू हाउस) से सर्वेश यादव हाउस मास्टर व एकता प्रजापति हाउस मिस्ट्रेस बनाई गई । सरदार पटेल हाउस से हाउस कैप्टन आशू यादव, रिया यादव व सौम्या तिवारी को वाइस कैप्टन, कर्मवीर हाउस से अमन प्रताप सिंह  हाउस कैप्टन,अवनीश सिंह, शिम्पी यादव  वाइस कैप्टन। विवेकानंद हाउस से  जानू यादव   कैप्टन व अंकित सिंह और विवेक प्रजापति वाईस कैप्टन  बनाए गए। अंबेडकर हाउस से निधि यादव  कैप्टन व श्रेया तिवारी, दिव्यांशु यादव वाइस कैप्टन बनाए गए। अंत में सत्यदेव ग्रुप कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि राष्ट्र के  संपूर्ण व समृद्धि विकास के लिए विद्यालय अनुशासन और शिक्षा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका  होती है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय  सिर्फ  ईंट पत्थरों से नहीं बना हैं बल्कि  इसमें अभिभावकों और शिक्षार्थियों के सपने, उनका लक्ष्य और एक भारत का आदर्श नागरिक समाहित है। उन्होंने सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण को धन्यवाद देते हुए विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया उदाहरण  बनाने की ओर अग्रसर करने के लिए प्रेरित किया ।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने  बताया कि शिक्षक और विद्यार्थियों को अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे कर्तव्य और निष्ठा के साथ करना चाहिए, क्योंकि हम जीवन में किसी उद्देश्य की प्राप्ति तभी कर सकते हैं जब हमारे जीवन में अनुशासन और उन कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करने का बोध हो, साथ ही विद्यालय प्रांगण में खुशनुमा वातावरण  का सृजन करें। मंच संचालन का कार्य सीसीए कोआर्डिनेटर श्रेया  सिंह द्वारा शानदार तरीके से किया गया। उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, आवेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अवनीश राय, भोली त्रिपाठी, कुशल सिंह, समेत सभी विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …