गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि हर महीने की 10 तारीख को ब्लॉक की बैठक और महीने की 15 तारीख को सेक्टर की बैठक जो सुनिश्चित की गई है , इसका बहुत ही गहनता से संज्ञान लेने की जरूरत है। विधायक ने आगे कहा कि हमें अपने बूथ को मजबूत करने का काम करना है और अपने बूथ के साथियों को सम्मानित करने का काम भी किया जाएगा। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने की गुर देने का काम किया। आगे किसान की समस्याओं पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार जब सत्ता में नहीं आई थी तब किसानों की आय को दोगुना करने की बात करती थी और आज जब सत्ता में है तब उनके समस्याओं को भूल गई है और अब उनके कानों तक जू तक नहीं रेंग रही है, आगे विधायक ने कहा कि असली नेता वही है जो अपने बूथ को जीत लेता है और वही बड़ा नेता माना जाता हैं, अन्त में विधायक ने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा और विश्वास है की आने वाले 2027 के चुनाव में गाजीपुर के सातों के सातों सीट जिताकर माननीय अखिलेश यादव जी और समाजवादी पार्टी के झोली में डालना है,और 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना है तभी जाकर हमारे आपके दलित पिछड़े आदिवासी देश की माताएं बहने आधी आबादी को मान सम्मान मिल पाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि आज की सत्ता में जो बीजेपी बैठी हुई हैं वो केवल पिछड़े दलितों को बांटने में लगी हुई है, आज जब P.D.A के लोग एकजुट होकर आगे बढ़ रहे है तो बीजेपी के लोगों के पेट में दर्द हो रहा रहा हैं की PDA के लोग कैसे एक साथ एक टाट पर बैठने का काम कर रहे हैं, और संबोधन के अन्त में राजभर ने आगे कहा कि आने वाले 2027 में के चुनाव में डॉ० वीरेन्द्र यादव को मंत्री और माननीय अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम P.D.A के लोग करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल,जोनल प्रभारी अशोक राम , सन्तोष चौबे,यशवंत कुशवाहा , राजेन्द्र यादव,बृजेश सिंह , मुन्ना खरवार, शिव जन्म राजभर, नथुनी विश्वकर्मा ,अशोक कुमार,शिव परसन यादव,दारा यादव , सुभाष यादव गुड्डू,गोपाल यादव,जयप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, रमेश यादव ,शिव मुनि पासी निर्मल यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..