गाजीपुर। बारिश की संभावना को देखते हुवे विद्युत विभाग भी कमर कस लिया है अगर बात किया जाय नगर क्षेत्र में जगह जगह ट्रांसफार्मर का तो विद्युत विभाग में कार्यरत निविदा कर्मी साफ सफाई में तत्परता से जुटे हुवे है। वही नगर एसडीओ मुन्नीलाल ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगे सभी ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर लिया गया है जहां पर घास,कुश,छोटे छोटे जंगली घास जो ट्रांसफार्मरो को जकड़ कर रखता था जिसके वजह से बार बार लाइन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती थी। जिसमें सदर कोतवाली परिसर,आमघाट पार्क,अफीम फैक्ट्री परिसर सहित रौजा क्षेत्र के ग्राम बोरसिया,कैथवलिया,गंगा बिहार,अकलपुरा,बलिया रोड यूनियन बैंक सहित शिवपूजन कालोनी,राधे नगर कालोनी,पुलिस लाइन गेट सहित चारों उपकेंद्रों से अधिक संख्या में इन सब ट्रांसफार्मरों की साफ सफाई सहित ट्रांसफार्मर का सही तरीके से रख रखवा का कार्य तत्परता से करवाया जा रहा है ताकि बारिश के मौसम में हमारे नगर के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से 24 घंटा मिल सके वही यह अभियान लगातार आगे चलता रहेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..