Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज के चोचकपुर मोड़ के सीसी रोड के किनारे पटरी न बनने से राहगीरों को पैदल चलने में हो रही परेशानी

नंदगंज के चोचकपुर मोड़ के सीसी रोड के किनारे पटरी न बनने से राहगीरों को पैदल चलने में हो रही परेशानी

गाज़ीपुर। कार्यदायी संस्था द्वारा करीब दो माह पूर्व नंदगंज के चोचकपुर मोड़ से सब्जी मंडी तक सीसी रोड का निर्माण किया गया है लेकिन पटरी नहीं बनाया गया जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। सीसी रोड के किनारे अधिकांश जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे है और उसमें जल जमाव है।उसी से हट कर ठेले आदि की दुकानें है। सीसी रोड बनने से उसके किनारे बड़े बड़े गड्ढे है जिसे मिट्टी डाल कर गड्ढों को पाट कर लोगो को आने जाने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया है।जिससे मजबूर होकर पैदल और साईकिल सवार उसी रोड से जाते है और उस पर दिन भर भारी वाहनों व ट्रैक्टर आदि वाहनों का आवागमन होता रहता है जिससे हमेशा दुर्घटना होने का भय बना रहता है।जबकि युक्त रोड पर पोस्ट आफिस, यूनियन बैंक,स्कूल, हॉस्पिटल आदि है।लोगो ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जनहित का ध्यान रखते हुए उक्त सी सी रोड के किनारे मिट्टी डालकर पटरी बनवाया जाय जिससे पैदल और साईकिल सवार राहगीर आसानी से आवागमन कर सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …