Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम और राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर: डीएम और राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। अविनाश कुमार, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक (आंतरिक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान ईवीएम गोदाम को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया तथा ईवीएम/वीवीपैट मशीनों के रख रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारीगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर, रविकान्त राय, (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी), राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी),  सुवाष राम सिपाही (बहुजन समाज पार्टी),  जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …