गाजीपुर। भारत सरकार के निर्देशो के क्रम में जनपद के संमस्त खण्ड विकास अधिकारियो को आवास प्लस-2024 सर्वे के अन्तर्गत किये गये सेल्फ सर्वे का सर्वेयर द्वारा पुष्टि/सत्यापन शतप्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे परन्तु जनपद के विकास खण्ड सादात, जखनियां, मरदह, जमानियां, मनिहारी, सैदपुर व देवकली की प्रगति जनपद के औसत प्रगति 28.39 से कम है तथा चेकर की प्रगति शून्य है, जिससे स्पष्ट है कि सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियो द्वारा सेल्फ सर्वे के सर्वेयर द्वारा वेरीकिशन कराने में अपेक्षित सूची न लेकर सर्वेयर का वेरीफिकेशन नहीं कराया गया है जिसके कारण पूरे जनपद की प्रगति प्रभावित हुए है, जिस पर दिनांक 26.06.2025 को आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ.प्र. लखनऊ द्वारा फोन करके रोष व्यक्ति किया गया है।इस क्रम में परियोजना निदेशक, राजेश यादव ने उक्त कार्य में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास खण्ड अधिकारी सादात भीमराव प्रसाद, जखनियॉ के संजय कुमार गुप्ता, मरदह के कौष्तुभ मणि पाठक, जमानियॉ के बृजेश अस्थाना, मनिहारी के अरविन्द कुमार यादव, सैदपुर के धर्मेन्द कुमार यादव एवं ब्लाक देवकली के जमालुद्दीन को तत्काल प्रभाव से वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..