Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / यूपी और मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी का कराया मेडिकल टेस्‍ट, बोला सोनम का भाई-अगर बहन दोषी हो तो दी जाये फांसी की सजा

यूपी और मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी का कराया मेडिकल टेस्‍ट, बोला सोनम का भाई-अगर बहन दोषी हो तो दी जाये फांसी की सजा

गाजीपुर। मेघालय पुलिस दोपहर बाद गाजीपुर पहुंची जहां पुलिस अधिकारियो से मिलने के बाद वन स्‍टाप सेंअर गयी। इसके बाद वह सोनम को लेकर यूपी पुलिस के साथ मेडिकल कराने महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज पहुंची। जहां पर सोनम का मेडिकल किया जा रहा है। सोनम का भाई गोविंद इंदौर से गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर पर बहन से मिलने पहुंचा। उसके पहुंचते ही मीडिया ने उसके ऊपर सवालों की बौछार कर दी। पिता के ही बयान को आगे बढ़ाते हुए भाई ने साफ किया कि बहन बेकसूर है। हालांकि यह भी कहा कि अगर बहन दोषी है तो फांसी पर चढ़ा दी जाए। भाई ने कहा कि जो भी दोषी हो उसे सख्त सजा मिले। कहा कि उसे नहीं मालूम कि बहन गाजीपुर कैसे पहुंची। उन्होंने निवेदन किया कि उसे पहले अपनी बहन से मिलने दें। कहा कि सोनम पर जो आरोप लग रहा है उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। कहा कि मीडिया ही आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा करके आ रहे हैं उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर सोनम की गलती हो तो उसे फांसी दे दी जाए। फिलहाल वह सबसे पहले सोनम से मिलना चाहते हैं। सोनम की मां ने कहा कि बेटी मिलने के बाद कोई बहुत बड़ी खुशी तो हम लोगों को हो नहीं रही है। दामाद की मौत की खबर से हम लोग पहले से दुखी हैं। अब बेटी मिली है तो क्या सच्चाई है वह सामने आ सकेगी। अभी हम लोग क्या बता सकते हैं कि क्या हुआ था। कोई अभी तक बेटी से नहीं मिला है। अभी तो जो पुलिस कह रही है, वहीं हम लोग सुन रहे हैं। बेटी से बात होने पर ही पूरी बात पता चल सकेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …