गाजीपुर! 23वी यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में दिनांक 09 जून से किया जा रहा है प्रतियोगिता के पहले दिन टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर गाज़ीपुर की छात्रा खुशबू यादव ने 10 हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। खुशबू यादव बहुत ही होनहार एथलीट है वह अपने कोच डॉ रुद्रपाल यादव के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा जी और टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय खेल प्रमुख आकाश सिंह अनिल कुमार विश्वकर्मा ,प्रबंधक सनद कुमार पांडेय विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिवप्रकाश यादव , प्रभात राय ,अरविंद सिंह, लक्ष्मी राम, अनिल राम योगेंद्र कुमार ,रामकुमार चतुर्वेदी ,अशोक यादव हरिप्रकाश वर्मा संतोष शर्मा ,अमरजीत ,सहित सभी लोगों ने खुशबू एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रुद्रपाल यादव को बधाई दी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..