शिवकुमार
गाजीपुर। देश के सबसे चर्चित हत्याकांड राजा रघुवंशी में सोमवार की भोर में अचानक नया मोड़ आया। मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में काशी चाय जायका ढ़ाबे से पुलिस ने उसे बरामद किया। दिनभर यह खबर नेशनल न्यूज चैनलो की सुर्खियो में छायी रही, लेकिन जनता के मन में एक ही सवाल उठा कि सोनम रघुवंशी घटना स्थल से 1100 किलोमीटर दूर आंकुशपुर नंदगंज कैसे पहुंची। इस सवाल का जबाब न तो सोनम रघुवंशी दे रही है और न ही यूपी और मेघालय पुलिस दे रही है। इस संदर्भ में केवल काशी चाय जायका ढ़ाबे के मालिक शाहिल यादव ने मीडिया को बताया कि रात को करीब 1 बजे एक लड़की मेरे ढाबे पर आयी और काफी बदहवास हालत में थी। उसने घर फोन करने के लिए मेरा मोबाइल मांगा, जिसपर हमने उसे मोबाइल दे दिया और उसने मेरे मोबाइल से अपने घर पर बात की। बातचीत में उसने बताया कि वह इंदौर की रहने वाली है उसके पति की लूटेरो ने हत्या कर दी है और घटना के दौरान वह बेहोश हो गयी, मैं गाजीपुर कैसे पहुंच गयी हमे पता ही नही चला। लोगो के मन में जिज्ञासा है कि सोनम रघुवंशी मेघालय में घटना के दिन अपने मोबाईल से बात कर एसएमएस कर रही थी जिसका सीसी टीबी रिकार्डिंग सोशल मीडिया में चल रहा है तो सवाल उठता है कि आखिर सोनम ने घटना के बाद अपने मोबाइल से अपने घर वालो से क्यों नही सम्पर्क किया, सात दिन तक वह कहां थी, सात दिन के बाद अचानक गाजीपुर कैसे पहुंच गयी। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि घटना स्थल मेघालय का है तो इस संदर्भ में मेघालय पुलिस ही पुछतांछ करेंगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..